दमोह/ देश में सबसे गंदे शहर का तमगा हासिल कर चुका दमोह स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग 2024 में म.प्र. में सबसे गंदे शहर की लिस्ट में टॉप थ्री में हैं । 50 हजार से 3 लाख तक आबादी वाले नगरों में शामिल प्रदेश के 56 निकायों में से दमोह ने 54वां स्थान प्राप्त किया है, दूसरे पर डबरा तो निचले पायदान से पहले पर जबलपुर केंट है। इतना ही दमोह संभाग और नेशनल रैंकिंग में फिसड्डी ही रहा है ।
दमोह की नेशनल रैंकिंग 310 दर्ज की गई है, जबकि बीते साल दमोह टॉप 100 में शामिल रहा था । स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग आने के बाद नगरपालिका की सफाई व्यवस्था की पोल पूरी तरह खुल गई है ।

