TN Bharat News

अर्जीनवीस पर प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज 💢💢💢 सर्किट हाउस पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने लिखा पुलिस अधीक्षक को पत्र

         दमोह/ कलेक्ट्रेट परिसर दमोह के अर्जीनवीस पदम सिंह ठाकुर के विरूद्ध प्राप्त शिकायत की जाँच उपरांत शस्त्र लायसेंस नवीनीकरण हेतु प्रस्तुत आवेदन पत्रों में कूट रचित (फर्जी) चालानों को बनाने के संदर्भ में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करवाये जाने हेतु अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट मीना मसराम ने पुलिस अधीक्षक दमोह को पत्र लिखा हैं।

               पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में कहा गया है, फुटेरावार्ड नं. 03 हाल पता- कामधेनु कॉलोनी आमचौपरा दमोह निवासी पदमसिंह ठाकुर द्वारा याचिका लेखक का लायसेंस क्र. 01/2009 स्वीकृत कर जारी किया गया हैं। उनके द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में बैठकर याचिका लेखक का कार्य संपादित किया जाता है। शस्त्र लायसेंसधारियों द्वारा शस्त्र लायसेंस के नवीनीकरण हेतु आवेदन पत्र मय चालानों की प्रति सहित कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत किये गये थे जिनमें से कुछ शस्त्र लायसेंसधारियों के आवेदन पत्र के साथ संलग्न चालानों की राशि एवं नामों का सत्यापन न होने के कारण शस्त्र लायसेंसधारियों को कथन हेतु आहूत किया गया था ।

                शस्त्र लायसेंसधारियों द्वारा उपस्थित होकर शपथ (14 लायसेंसधारियों द्वारा) दिये गये एवं पृथक-पृथक कथन अंकित कराये गये, कि उनका शस्त्र लायसेंस नवीनीकरण हेतु आवेदन पत्र एवं चालानों की राशि पदमसिंह ठाकुर अर्जीनवीस द्वारा जमा कराई गई है तथा आवेदन पत्र एवं जमा किये गये चालानों की प्रति उनके द्वारा शस्त्र लायसेंसधारियों को प्रदाय की गई थी। शस्त्र लायसेंसधारियों द्वारा उक्त आवेदन पत्र एवं उसमें संलग्न चालानों को कार्यालय में जमा किया गया।

        शस्त्र लायसेंस धारियों द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र के साथ संलग्न चालानों का सत्यापन कराया गया जिनमें मद 0055 में 51500 रूपये तथा मद 0030 में 21000 रूपये के इस तरह कुल 72500 रूपये के फर्जी चालान पाये गये हैं।

 ----0----

 

कलेक्टर श्री कोचर ने सर्किट हाउस पहाड़ी क्षेत्र में 

सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने लिखा पुलिस अधीक्षक को पत्र

            दमोह/ कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने सर्किट हाउस परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है कि सर्किट हाउस परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

            कलेक्टर श्री कोचर ने पत्र में कहा है सर्किट हाउस परिसर, उसके आवागमन के मार्ग एवं पहाड़ी क्षेत्र में प्रतिदिन संध्या एवं रात्रि के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा देखा जा रहा हैं, जिसके कारण प्रातः एवं सायंकाल भ्रमण/व्यायाम हेतु आने वाले आम नागरिकों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को असुविधा एवं असुरक्षा की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। सर्किट हाउस परिसर व्ही.व्ही.आई.पी. आवागमन क्षेत्र भी है, अतः इसकी सुरक्षा बनाए रखना अति आवश्यक है।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा उक्त स्थान पर शराब की खाली बोतलें, अन्य मादक पदार्थों के अवशेष पाए जा रहे हैं, जिससे न केवल सामाजिक वातावरण दूषित हो रहा है, अपितु वहां लगे वृक्षों एवं प्राकृतिक वातावरण को भी क्षति पहुँच रही है। इस संबंध में पूर्व में भी आवश्यक कार्यवाही हेतु आग्रह किया गया था। उपरोक्त परिस्थितियों के मद्देनजर सर्किट हाउस पहाड़ी के नीचे प्रवेश मार्ग पर स्थाई पुलिस प्वाइंट बनाते हुए बैरियर लगवाया जाए, एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी उक्त स्थल पर लगाई जाए, प्रतिदिन नियमित रुप से संध्या एवं रात्रि के समय वहाँ पुलिस गश्त (पैट्रोलिंग) की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post