TN Bharat News

राशन दुकान की चोरी का आरोपी पकड़ा


         दमोह/ दिनांक 27-28.06.25 की दरम्यानी रात राकेश जैन की राशन दुकान में हुई मूंग एवं चना की बोरियों की चोरी के संबंध में थाना दमोह देहात के अप.क. 460/25 धारा 331-4, 305-1 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं सीएसपी एवं थाना प्रभारी महोदय के मार्गदर्शन में लगातार प्रयास कर एक आरोपी राहुल राजपूत पिता हरिसिंह राजपूत उम्र 35 साल निवासी मारूताल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया तथा आरोपी के कब्जे से 05 बोरी मूंग तथा घटना में प्रयुक्त आटो जप्त किया गया है। प्रकरण में दो आरोपीगण की गिरफ्‌तारी होना शेष है। संपूर्ण कार्यवाही में सउनि आनंद कुमार प्रभारी जबलपुर नाका, प्र.आर. 78 सचिन नामदेव, प्र.आर. 276 सुमन, प्र.आर. 376 नंदलाल, आर. 504 प्रताप, आर. 249 सुरेन्द्र, सैनिक 57 मेहफूज जबलपुर नाका चौकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post