TN Bharat News

हाई वोल्टेज ड्रामा... टावर पर चढ़ गया युवक, अपनी प्रेमिका से मिलने.....


दमोह में एक युवक दोपहर में टावर पर चढ़ गया. युवक अपनी प्रेमिका से मिलने राजस्थान से दमोह आया था, जब उसने मिलने से मना किया तो युवक ने गुस्से में यह कदम उठाया. घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा.

दमोह के हलगज गांव में दोपहर में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां एक युवक 200 फीट ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़ गया. युवक राजस्थान से दमोह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आया था. युवक की मुलाकात प्रेमिका से इंस्टाग्राम पर हुई थी. जब उसने मिलने से इनकार कर दिया तब गुस्से में आकर यह कदम उठाया. पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतारा. युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. 

जब युवती ने आने से मना कर दिया तो युवक वहां से हलगज गांव की ओर निकल गया. रास्ते में एक टावर मिला जिस पर वह चढ़ गया. वहां से उसने युवती को फोन पर जानकारी दी कि वह टावर पर चढ़ा है.  इधर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और उधर युवती ने भी पुलिस को जानकारी दे दी.  पुलिस ने युवक को समझाकर टावर से उतारा. पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर उसे समझाइश दी. टीआई धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि युवक को पहले समझाया जाएगा, अगर वह मान जाता है तो उसके परिजनों से संपर्क कर उसे उनके हवाले कर दिया जाएगा. यदि वह नहीं मानता है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

Post a Comment

Previous Post Next Post