TN Bharat News

रोजगार सहायक की संविदा सेवा समाप्त.....



           दमोह/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हटा के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर अनावेदक बालचंद कुर्मी ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत गर्रेह के द्वारा बिना पूर्व सूचना के समग्र आईडी डिलीट कर सरकारी योजनाओं को बंद करने संबंधी शिकायत की पुष्टि होने संबंधी प्रतिवेदन पर जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे ने म.प्र. शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की कण्डिका 6.6 के अनुसार ग्राम रोजगार सहायक डालचंद कुर्मी ग्राम पंचायत गर्रेह/ बलेह जनपद पंचायत हटा को गंभीर अनुशासनहीनता प्रमाणित होने के आरोप में संविदा सेवा समाप्त की है।

            ज्ञातव्य है 26 अगस्त 2025 को जनसुनवाई में शिकायतकर्ता कन्छेदी ग्राम पंचायत गर्रेह के ग्राम महुआखेडा खुर्द के द्वारा शिकायत की गई जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा द्वारा उल्लेख किया गया कि ग्राम पंचायत के ग्राम रोजगार सहायक डालचंद कुर्मी के द्वारा बिना वैद्य कारण के उनकी परिवार आईडी  21551487 समग्र पोर्टल से डिलीट कर दी गई, जिसके कारण उनकी वृद्धा पेशन, बहू की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, बीपीएल राशन इत्यादि लाभों से वंचित किया गया। इस संबंध में कार्यालय जनपद पंचायत हटा के द्वारा 22 अगस्त को श्री कुर्मी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया जिसमें उनका जबाव संतोषजनक नहीं पाया गया एवं उक्त शिकायत की विन्दुवार जॉच मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हटा के द्वारा की गई

Post a Comment

Previous Post Next Post