TN Bharat News

बस स्टैंड पर दो गुटों में झगड़ा....


                दमोह/ बस  स्टैंड के समीप दिन दहाड़े एक युवक पर प्राण घातक हमला किया गया । बस स्टैंड चैकी के समीप की घटना हैं जहाँ पर एक भी पुलिस कर्मी उपलब्ध नहीं रहें । ये हाल हैं दमोह शहर का, मारपीट का वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं ।

             गुरुवार शाम दो गुटों के बीच हुए संघर्ष ने शहर में दहशत फैलाने का काम किया। शहर के बीचों बीच पहले डंडों से हमला हुआ। उसके कुछ देर बाद पिटने वाले गुट ने एक ऑफिस में जाकर तोड़फोड़ कर दी। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने दोनों ही पक्षों पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

          हालांकि अभी तक के विवाद का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह पता चला है कि शायद दो दिन पहले इन दोनों गुटों के बीच प्रॉपर्टी ब्रोकिंग को लेकर कोई विवाद हुआ है। कोतवाली टीआई मनीष कुमार का कहना है कि एक पक्ष के आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। दूसरे पक्ष के आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post