दमोह/ दमोह जिले के केरबना मार्ग पर सड़क हादसे में बीएलओ के घायल होने की घटना सामने आई,घायल बीएलओ जीवन सिंह गौंड को पटवारी की मदद से अस्पताल भेजा गया। एम्बुलेंस से इलाज के लिए आज शाम जिला अस्पताल दमोह लाया गया। घटना की सूचना पर बटियागढ तहसीलदार योगेंद्र चौधरी, पथरिया एसडीएम निकेत चौरसिया भी जिला अस्पताल पँहुचे, घायल बीएलओ जीवन सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली, जिला अस्पताल में चिकित्सको द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।
अनुविभागीय अधिकारी पथरिया निकेत चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बीएलओ आलमपुर से कार्य कर लौट रहे थे तभी बाइक अनियंत्रित हुई और हादसा हो गया, घटना के बाद पटवारी द्वारा बटियागढ़ अस्पताल लाया गया उसके बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल दमोह लाया गया उनकी स्थिति अब बेहतर है।
