TN Bharat News

No title


          दमोह पुलिस अधीक्षक, अति. पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन व एसडीओपी तेदूखेड़ा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तारादेही उप निरी. आलोक तिरपुडे के नेतृत्व मे टीम द्वारा दिनाँक 27-28 नवंबर की दरम्यानी रात्रि मुखबिर की सूचना पर थाना तारादेही क्षेत्र अंतर्गत जितेन्द्र उर्फ जित्तू रजक पिता कालीचरण रजक उम्र-32 साल निवासी ग्राम भरतरी थाना पाटन जिला जबलपुर के कब्जे से 15 पेटी लाल मसाला देशी शराब एवं 01 सिलोरियो कार क्र. MP20CG0640 कुल मशरूका कीमती करीबन 3,74,500 रूपये का जप्त की गयी। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपीगणो के विरूद्ध थाना तारादेही मे अपराध क्र. 123/25 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट एवं 130 (3)/177 एमव्ही एक्ट का पंजीबद्ध कर गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय दमोह मे पेश किया गया।

अहम भूमिका - 1. उप निरी आलोक तिरपुडे थाना प्रभारी तारादेही, 2. का. वा. उनि रमेश सिंह मुडरया 3. प्र.आर.377 मुकुल रावत 4..प्र.आर.282 तुलसीराम ठाकुर, 5. आर. 780 राजेन्द्र,,6. आर. 64 भगत सिंह, 7. आर.365 देवकरन, 8. म. आर.817 लक्ष्मी, एफआरवी पायलट राजेश लोधी, एनआरएस मोनू विश्वकर्मा की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post