दमोह/ कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन मे खनिज विभाग द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के रोकथाम हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।
खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया इसी क्रम में 15 दिसम्बर को समय लगभग 4 बजे ग्राम चैनपुरा हिनगवानी रोड पर बिना नम्बर का स्वराज ट्रेक्टर ट्राली द्वारा अवैध परिवहन करते हुए पाया गया। जिसे जप्त कर नरसिंहगढ मे रखवाया गया है।
उन्होने बताया प्रकरण मे गौण खनिज नियमो के तहत कार्रवाई की जावेगी। जिले मे खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कार्रवाई सतत जारी रहेगी।
----------
जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन 29 दिसम्बर को
77 मतदान केन्द्रों पर सम्पन्न होगा
दमोह/ पंचायत उपनिर्वाचन 2025 (उत्तरार्द्ध) हेतु जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-10 कुम्हारी (विकासखण्ड पटेरा) के जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथि 29 दिसम्बर 2025 को स्थापित किये गये 77 मतदान केन्द्रों पर सम्पन्न होगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत उप निर्वाचन एवं अपर कलेक्टर मीना मसराम ने बताया पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया के संपादन हेतु आयोग द्वारा श्री शेलेन्द्र कियावत आई.ए.एस(सेवानिवृत) मोबाइल नंबर 9424410098 भोपाल को इस जिले का प्रेक्षक नियुक्ति किया गया है। प्रेक्षक प्रथम चरण में 16 दिसम्बर 2025 से 20 दिसम्बर 2025 एवं द्वितीय चरण में 29 दिसम्बर 2025 से 05 जनवरी 2026 तक जिला प्रवास पर रहेगें। प्रेक्षक व्यवस्था के अंतर्गत श्री शरद खरे उपयंत्री प्रधानमंत्री सड़क ग्रामीण विकास प्राधिकरण मो- 8269487773 लाईजनिंग ऑफीसर नियुक्त किया गया है।
