TN Bharat News

नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरा मडिया में युवक की धारदार हथियार से हत्या

 

 

         दमोह जिले में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घर के सामने आग की तपर ले रहे युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या की गई है। इस वारदात के बाद दमोह के सेमरा मढिय़ा और नोहटा थाना क्षेत्रा में ग्रामीण दहशत में है। आरोपी अभी पुलिस हिरासत में बताए जा रहे है।

नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरा मडिया में सोमवार देर रात 24 वर्षीय छत्रपाल सिंह लोधी की बेरहमी से हत्या कर दी गई घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया मृतक युवक घर के सामने आग सेक रहा था कि इसी बीच अज्ञात व्यक्तियों ने किसी भयंकर धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर हमला किया जिससे गर्दन आधे से अधिक कट गई और युवक मौके पर ही घायल अवस्था में लहूलुहान होकर गिर पड़ा

सुबह ग्रामीणों ने शव देखा और परिजनों को सूचना दी देखते ही देखते गांव में हड़कंप मच गया परिजन मौके पर पहुंचे और बेटे की लाश देखकर बेहाल हो गए तत्पश्चात नोहटा पुलिस को सूचना दी गई। रात के समय होने के कारण तत्काल कार्रवाई संभव नहीं हो पाई लेकिन मंगलवार सुबह नोहटाए जबेरा और तेजगढ़ थानों के थाना प्रभारी और एसडीओपी देवीसिंहए पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post