दमोह/ मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण एसआईआर के अंतर्गत बीएलओ द्वारा जो गणना पत्रक एकत्रित किए गए हैं। उन गणना पत्रको को गंभीरता के साथ चेक करते हुए उन्हें जमा कराएं। यह बात अपर कलेक्टर मीना मसराम ने बांदकपुर क्षेत्र के बीएलओ व सुपरवाइजरो की जिला शिक्षा केंद्र के मीटिंग हॉल में गणना पत्रको की जांच के दौरान कही।
उन्होंने कहा निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर के अंतर्गत 11 दिसंबर तक की समय सीमा गणना पत्रको को एकत्रित करने का समय दिया गया है। इस दौरान आपकी जिम्मेदारी है कि आप गणना पत्रको को एकत्रित कर एवं उनकी बिंदु बार जांच करें,जिससे उसमें किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी ना रहे।
इस अवसर पर तहसीलदार भू प्रबंधन श्रीमती वर्षा दुबे ने समस्त बांदकपुर क्षेत्र के 33 मतदान केंद्र के बीएलओ एवं सुपरवाइजरो को निर्देशित किया कि सभी एक-एक गणना पत्रक की गंभीरता से जांच करें एवं इन सभी गणना पत्रको व्यवस्थित तरीके से एकत्रित करें। इसके उपरांत इसमें जो भी कमियां पाई गई हैं, उन्हें तत्काल पूर्ण किया जाए क्योंकि सभी गणना पत्रको को जमा करने और इसमें नोमैपिंग में जो भी मतदाता आए हैं। उनका भी पुष्टि करने का अंतिम समय है।
उन्होने कहा 11 दिसंबर के बाद इसमें किसी भी प्रकार की कोई सुधार की गुंजाइश नहीं रहेगी। इसलिए इस कार्य को गंभीरता के साथ करें। इस दौरान बांदकपुर क्षेत्र के 33 मतदान केदो के बी एल ओ, सहायक ,सुपरवाइजर सभी की उपस्थिति रही और वह क्रमबद्ध तरीके से गणना पत्रको की जांच कर रहे हैं।
