TN Bharat News

कोतवाली पुलिस द्वारा वाहन चोर से 02 मोटरसाईकिल की बरामदगी

दमोह/ पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह के निर्देशन, अपुअ महोदय दमोह एवं  नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस स्टाफ द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज, हुलिया के आधार पर लगातार तलाश पतारसी की जा रही थी.

दिनाँक 03.01.26 को प्रार्थी अनिल पटैल पिता रामकिशुन पटैल नि. धरमपुरा वार्ड नं. 39 दमोह द्वारा जिला अस्पताल दमोह से मोटरसाईकिल एचएफ डीलक्स MP 34 ME 8414 चोरी होने के संबंध मे रिपोर्ट लेख करायी गयी थी जो थाना कोतवाली मे अपराध क्र. 14/26 धारा 303 बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया था। चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाये जाने एवं चोरी गये वाहनो की बरामदगी हेतु टीम गठित की गयी थी पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह के निर्देशन, अपुअ महोदय दमोह एवं  नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस स्टाफ द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज, हुलिया के आधार पर लगातार तलाश पतारसी की जा रही थी जो दि. 05.01.26 को भ्रमण के दौरान कोतवाली स्टाफ को सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर एक व्यक्ति से पूछताछ की गयी जिसने अपना नाम शंभू बंसल पिता चोखेलाल बंसल उम्र 28 साल निवासी बांसा तारखेडा दमोह का होना बताया जिसने जिला अस्पताल दमोह से मोटरसाईकिल एचएफ डीलक्स MP 34 ME 8414 चोरी करना एवं पूर्व में भी मिशन अस्पताल दमोह से वर्ष 2024 में मोटरसाईकिल एचएफ डीलक्स चोरी करना बताया। जिस पर थाना कोतवाली मे अप.क्र. 132/24 धारा 379 ताहि का पंजीबद्ध था आरोपी से उक्त दोनो मोटरसाइ‌किल बरामद की गयी एवं आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

नाम आरोपी- शंभू बंसल पिता चोखेलाल बंसल उम्र 28 साल निवासी बांसा तारखेडा दमोह
जब्त मशरूका 

1.मोटरसाईकिल एचएफ डीलक्स MP 34 ME 8414 कीमती 50000 रूपये
2. मोटरसाइकल एचएफ डीलक्स एमपी 34 एमके 9669 कीमती 40000 रूपये
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के नाम थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार, सउनि. अलजार सिंह,
प्रआर हेमंत अवस्थी, प्र.आर. अभिषेक चौबे, प्र.आर. देवेन्द्र रैकवार, प्रआर. अजीत दुबे, प्र.आर. महेश यादव आर. नरेन्द्र पटेरिया, ब्रजेन्द्र मिश्रा, आयुष मिश्रा

Post a Comment

Previous Post Next Post