दमोह/ जिले में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 09 जनवरी को अपराह्न 2:30 बजे बटियागढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम मेहलवारा में रेत-बजरी के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जांच की गई।
खनिज विभाग के अधिकारी ने बताया, जांच के दौरान साजली एवं बेबस नदी के संगम स्थल पर पुल के नीचे से रेत-बजरी का अवैध उत्खनन एवं परिवहन किया जाना पाया गया। मौके से एक बिना नंबर का नीले रंग का फार्म ट्रैक्टर जब्त किया गया, जिसे सुरक्षार्थ पुलिस चौकी केरबना में सुपुर्द किया गया है।
उन्होने बताया, इस प्रकरण में खनिज नियमों के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम हेतु कार्रवाई आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी
