दमोह/ पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियारों रखने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जो उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह एवं नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में दमोह कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 25.01.26 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मोला अली की पहाडी सर्किट हाऊस दमोह से आरोपी लकी पिता नंदन यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम एरोरा चौकी जबलपुर नाका दमोह, एवं आरोपी अजय पिता केशव प्रसाद शुक्ला उम्र 21 साल निवासी जबलपुर नाका महेश राय के घर के पीछे दमोह से अवैध हथियार एक 12 बोर का देशी कट्टा मय एक राउण्ड के एवं 32 बोर पिस्टल एवं एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार क्र. एमपी 20 सीजी 1118 कुल कीमती जप्त की गयी। आरोपियों के विरुद्ध अप.क्र 64/26 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट 130,177 (3) एमव्ही एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी - 1. लकी पिता नंदन यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम एरोरा चौकी जबलपुर नाका दमोह
2. आरोपी अजय पिता केशव प्रसाद शुक्ला उम्र 21 साल निवासी जबलपुर नाका महेश राय के घर के पीछे दमोह
2. आरोपी अजय पिता केशव प्रसाद शुक्ला उम्र 21 साल निवासी जबलपुर नाका महेश राय के घर के पीछे दमोह
जप्त मशरूकाः-
1. एक 12 बोर का देशी कट्टा मय एक राउण्ड के
2. एक 32 बोर पिस्टल एवं एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार क्र. एमपी 20 सीजी 1118
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार, सउनि अलजार सिंह, प्रआर. अभिषेक चौबे, प्र.आर. अजीत दुबे, प्र.आर. कलीम खान, प्रआर देवेन्द्र रैकवार, प्र.आर महेश यादव, आर. नरेन्द्र पटैरिया, ब्रजेन्द्र मिश्रा, आकाश पाठक
--------//--------
--------//--------


