TN Bharat News

इंसानियत हुई शर्मसार, बच्ची से हैवानियत का मामला सामने आया...

 

दमोह में बच्ची से हैवानियत का मामला सामने आया है। नल पर पानी भरने गई बच्ची से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया । पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कक्षा तीसरी में पढ़ने वाली 8 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता ने अपने पिता को घटना के बारे में बताया । इसके बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली नाबालिग छात्रा शनिवार शाम नल पानी भरने गई थी। इसी दौरान आरोपी द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। रात में जब नाबालिग के पिता घर पहुंचे तो पीड़िता ने पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद हटा थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन महिला पुलिसकर्मी ना होने के चलते पीड़िता को गैसाबाद थाने भेजा गया। 

 

इसके बाद महिला थाना प्रभारी द्वारा बयान लेने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और रविवार दोपहर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई थी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post