TN Bharat News

जिले में नहीं थम रहीं चाकूबाजी की वारदातें, 17 वर्षीय नाबालिग पर चाकू से हमला......


दमोह जिले में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। ताजा मामला तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सांगा का है, जहां शनिवार रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। टॉर्च की रोशनी चेहरे पर पड़ने से नाराज युवकों ने 17 वर्षीय नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया।

घायल की पहचान देवीदास पिता लखन अहिरवार (17), निवासी ग्राम सांगा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार देवीदास अपने पिता को लेने पेट्रोल पंप जा रहा था। इसी दौरान टॉर्च की रोशनी को लेकर विवाद हुआ। लौटते समय आरोपी नितेक अहिरवार अपने साथियों के साथ पहुंचा और देवीदास की कमर में पीछे से चाकू मार मार दिया।

घायल को तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। थाना प्रभारी रविंद्र बागरी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।

Post a Comment

Previous Post Next Post