कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस की समीक्षा में मुख्य सचिव अनुराग जैन का तेवर सख्त दिखा । अवैध खनन, अटके जनकाम और खराब परफॉर्मेंस पर कलेक्टर समेत अफसरों को जमकर फटकार लगी, वहीं बेहतर काम करने वालों की पीठ भी थपथपाई गई।
मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सभी अफसर सचेत रहें । जिले में कोई अवैध काम न हो। जनता के काम न अटके, ऐसा हुआ तो ठीक नहीं होगा । कहीं, अवैध खनन नहीं होना चाहिए। ये चेतावनी मुख्य सचिव अनुराग जैन (CS ) ने संभागायुक्त-कलेक्टर, डीआइजी, पुलिस कमिश्नर और एसपी को बुधवार दी । वे कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में दिए लक्ष्यों की वर्चुअली समीक्षा कर रहे थे । उन्होंने पिछड़े जिलों के कलेक्टरों के काम पर आपत्ति की । अच्छा करने वालों का हौसला बढ़ाया। बोले-कुछ लोगों के काम से सीएम नाराज हैं। लक्ष्य के हिसाब से सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline) की शिकायतों का निपटारा नहीं हो रहा।
अवैध खनन पर सख्ती के दिए आदेश
जिलों में अवैध खनन हो रहा है । मातृ व शिशु मृत्यु दर कम करने में ठीक से काम नहीं हो रहा । जनता के काम अटका रहे हैं। बैठक के दौरान 85 महत्वपूर्ण बिंदुओं की जिलावार समीक्षा की गई । मुख्य सचिव ने 'टॉप थ्री' और 'बॉटम थ्री' जिलों के आंकड़े पेश किए। बैठक में महिला सुरक्षा के प्रति जवाबदेही तय की गई और ‘मुस्कान अभियान’ के तहत लापता बेटियों को खोजने के अभियान की गहन समीक्षा हुई, ताकि संकट में फंसी हर नाबालिग को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके।
निजी स्वार्थ के लिए रोका सरकारी काम
बैठक में एक गंभीर मुद्दा उठा कि एक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अपनी निजी कंपनी को फायदा पहुँचाने के लिए सरकारी सॉफ्टवेयर के काम को रोके हुए हैं। सीएस ने इस पर सख्त नाराजगी जाहिर की । मुख्य सचिव ने साफ कर दिया कि सरकार की प्राथमिकता जनता का हित है । जनता को परेशान करने वाले और करप्शन में लिप्त अफसरों को अब बख्शा नहीं जाएगा।
----------------------------
----------------------------



