दमोह/ जिले में पानी जैसी बुनियादी जरूरत को लेकर किसानों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा. जिले के 33 गांवों से आए हजारों किसान सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ जिला मुख्यालय की ओर बढ़े. मामला सीतानगर सिंचाई परियोजना से जुड़ा है, जिसमें पहले 84 गांवों को शामिल किया गया था, लेकिन परियोजना के क्रियान्वयन के दौरान 33 गांवों को बाहर कर दिया गया. इन्हीं गांवों में जल वितरण बंद होने से खेती पर सीधा असर पड़ा और किसानों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा. किसानों से मिलने पहुंचे कलेक्टर सुधीर कोचर ने कहा कि प्रशासन और सरकार किसानों के साथ है. 24 घंटे दरवाजे खुले हुए हैं, जो भी परेशानी है उसे बातचीत से दूर किया जाएगा.
किसानों ने कहाँ जल्द से जल्द हमारी समस्याओं का निपटारा किये जाऐ वरना हमें बड़ा आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा ।
----------------------------------------------------------------------
----------------------------------------------------------------------

