TN Bharat News

तेजगढ पुलिस की अवैध शराब पर बडी कार्यवाही


दमोह पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है जिसके दौरान अति. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, एस.डी.ओ.पी तेन्दूखेड़ा के मार्गदर्शन में दिनांक 18/01/2026 को थाना तेजगढ मे मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक चार पहिया वाहन में अवैध शराब परिवहन हेतु झलोन तरफ ले जाई जा रही है, जो थाना प्रभारी तेजगढ़ उपनिरी. अरविन्द सिंह ठाकुर एवं स्टाफ प्र.आर. 201 रघुराज सिंह, आर. 366 चेन सिंह, आर.450 प्रवीण कुमार पटैल, आर. 784 हरिसिंह लोधी द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए तेजगढ झलोन रोड साज वाली झील के पास दबिश देकर चार पहिया आई 20 वाहन क्र. UP 14 BY 5949 को घेरा बन्दी कर रोका गया जिसमे दो व्यक्ति सवार थे, सत्यम सिंह लोधी पिता नबल सिह लोधी उम्र 19 साल निवासी ग्राम वंशीपुर एवं शेरा सिह लोधी पिता रज्जन सिंह लोधी उम्र 21 साल निवासी जरारी कालोनी थाना जबेरा जिला दमोह का होना बताया, कार की तलाशी लेने पर 5 पेटी लाल मसाला एवं 2 पेटी देशी प्लेन मदिरा कुल मात्रा 63 लीटर शराब कीमती करीब 33000 रूपये की पाई गई, शराब के सम्बन्ध मे आरोपीयो द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर उक्त शराब एवं फोर व्हीलर आई 20 गाडी कीमती करीब 4 लाख रूपये की जप्त की गई, एवं अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया।

नाम आरोपी-
1. सत्यम सिंह लोधी पिता नबल सिह लोधी उम्र 19 साल निवासी ग्राम वंशीपुर थाना जबेरा
2. शेरा सिह लोधी पिता रज्जन सिंह लोधी उम्र 21 साल निवासी जरारी थाना जबेरा जिला दमोह
बरामद संपत्ति-
1. 05 पेटी लाल मसाला एवं 02 पेटी देशी प्लेन कुल मात्रा 63 लीटर कीमती 33000 रूपये
2. एक आई 20 फोर व्हीलर गाडी क्र. UP 14 BY 5949 कीमती करीब 4 लाख रूपये की।
कुल जप्त मसरूका - 4,33,000 रूपये
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी-
उपनिरी. अरविन्द सिंह ठाकुर, प्र.आर. 201 रघुराज सिंह, आर.366 चैन सिंह, आर. 450 प्रवीण कुमार पटैल, आर. 784 हरिसिंह

Post a Comment

Previous Post Next Post