TN Bharat News

विधुत विभाग के कर्मचारियों पर हुए हमला के आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

दमोह / 20 फरवरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गढ़ी मुहल्ला में शुक्रवार के दिन बिजली विभाग की टीम अवैध बिजली कनेक्शन की जांच करने पहुंची थी, जहां अवैध बिजली कनेक्शन धारियों द्वारा टीम पर हमला कर दिया जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, वहीं कर्मचारियो की षिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस द्वारा सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था ।

दिनांक 20.02.2026 को प्रार्थी राजेश बियार पिता प्रेमलाल बियार उम्र 30 साल निवासी नवजीवन बिहार जिला सिंगरौली म.प्र हाल कनिष्ठ अभियंता विधुत विभाग किल्लाई नाका दमोह की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली दमोह में अपराध क्र 152/2026 धारा 132, 121(1), 115(2), 221,296(b)192 (2), 351 (3) बीएनएस 3 (1)द, 3 (1)ध, 3(2)Va sc/st act आरोपी 1. बूटी खान 2. शायरा बानो 3. अजीज खान 4. सोनू खान 5. सप्पू खान तथा अन्य 02 व्यक्ति महिला पुरुष निवासी दमोह के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन, अति० पुलिस अधीक्षक दमोह एवं नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में प्रकरण की विवेचना निरीक्षक मनीष कुमार थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा की गयी। प्रकरण की विवेचना के दौरान दिनांक 22.02.2026 को प्रकरण के आरोपीगण 1. अजीज खान पिता अब्दुल खान उम्र 40 वर्ष 2. गुड़िया उर्फ शायरा बानो पति अब्दुल उर्फ पुट्टाई खान उम्र 29 वर्ष 3. श्रीमति चांदवी उर्फ चंदो पति इमाम उल्हक उम्र 45 वर्ष सभी निवासी निवासी गढ़ी मुहल्ला दमोह के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी। प्रकरण के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

आरोपी का नाम -
1. अजीज खान पिता अब्दुल खान उम्र 40 वर्ष
2. गुड़िया उर्फ शायरा बानो पति अब्दुल उर्फ पुट्टाई खान उम्र 29 वर्ष
3. श्रीमति चांदवी उर्फ चंदो पति इमाम उल्हक उम्र 45 वर्ष
सभी निवासी निवासी गढ़ी मुहल्ला बजरिया वार्ड 1 दमोह थाना कोतवाली जिला दमोह (म.प्र.)

सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारी -
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार, प्र.आर अभिषेक चौबे, प्र.आर. देवेन्द्र रैकवार, प्र.आर अजित दुबे प्र.आर महेश यादव, आर. नरेन्द्र पटैरिया, आर. ब्रिजेन्द्र मिश्रा, आर. आकाश पाठक, म.आर साक्षी सांडिल्य, म.आर. विमला राठौर, म.आर नेहा बिल्थरे।

 


Post a Comment

Previous Post Next Post