TN Bharat News

देहात थाना पुलिस की अभिरक्षा से चोरी का अरोपी फरार..


दमोह/  देहात थाना क्षेत्र के चोरी के मामले में फरार एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद सुबह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।  आारोपी के विरुद्ध एसपी ने तीन दिन पहले ही 2 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था, जबकि शनिवार की रात उक्त आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया था। मामले में पुलिस ने एक और प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विवेचना सीएसपी स्तर पर की जा रही है। इधर, चार टीमें अभिरक्षा से भागे आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं, जिसका देर शाम तक कुछ भी पता नहीं लग सका है।

घटना का विवरण

  • आरोपी: फरार होने वाला आरोपी लाखों की चोरी के मामले में वांछित था और उस पर पुलिस द्वारा इनाम भी घोषित किया गया था।

  • कैसे भागा: आरोपी ने पुलिस को शौच के बहाने चकमा दिया और हिरासत से भागने में सफल रहा।

  • पुलिस की कार्रवाई: आरोपी के भागने के तुरंत बाद दमोह पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। शहर के निकास द्वारों पर नाकाबंदी की गई है और अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post