Damoh / दमोह जिले के हिंडोरिया में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कबाड़ी की दुकान पर वर्ष 2026 की नई मतदाता सूची की फोटो काॅफी बड़ी मात्रा में मिली । हिंडोरिया बस स्टैंड स्थित कबाड़ी की दुकान पर रद्दी के ढेर में इन महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों को देखकर लोग सन्न रह गए। बताया जा रहा है कि ये वही मतदाता सूचियां थीं जिन्हें तैयार करने के लिए सरकारी कर्मचारियों ने घर-घर जाकर सर्वे कार्य किया था । लेकिन इतनी संवेदनशील और महत्वपूर्ण दस्तावेजों का कबाड़ में मिलना सुरक्षा एवं गोपनीयता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है ।
प्रशासन का पक्ष -
जांच में पाया गया कि हटा विधानसभा की प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां राजनीतिक दलों को वितरित की गई थीं जानकारी मिलते ही संबंधित ने सूचियां वापस प्राप्त कर लीं.
एसडीएम आर.एल बागरी ने बताया सूचना प्राप्त हुई थी कि ये दमोह सब-डिवीजन में हिंडोरिया नगर परिषद वहां पर जो मतदाता सूची हैं, वह कबाड़ी वाले व्यक्ति के यहाँ पाई गई हैं। ऐसी सूचना प्राप्त हुई थी । इसकी जांच करवाने राजस्व निरीक्षक को वहाँ पर भेजा, उनके द्वारा अभी संपूर्ण जांच करके उन्होंने मुझे फोन पर बताया कि वहाँ पर हटा विधानसभा क्षेत्र की जो प्रारूप मतदाता सूची थी जो कि 23 दिसम्बर 2025 को प्रकाशित हुई थी उनकी जो कॉपियाँ हैं, वह जिला कार्यालय से सभी राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को दी गई थीं।
उन्होने बताया उनमें से एक दल ने वहाँ के अपने नगर अध्यक्ष को कुछ कॉपियाँ प्रस्तुत की थीं और वो कॉपियाँ वहाँ के नगर अध्यक्ष अपने मकान पर रखे हुए थे। इसके बाद बहुत दिनों से रखी हुई थीं और आज सुबह उनके बेटे ने अज्ञानतावश वह मतदाता सूची को समझ नहीं पाया कि क्या है, वह उस सामने वाले व्यक्ति को दे दी । लेकिन जैसे ही उन संबंधित राजनीतिक दल के नगर अध्यक्ष को यह बात पता चली कि ऐसी-ऐसी स्थिति है, तुरंत उन्होंने वह सूचियाँ वापस प्राप्त कर ली हैं ।

