TN Bharat News

दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप में ट्रक ने मारी टक्कर ।

Damoh / मंगलवार 9 फरवरी को दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, फाल्को नाला मंदिर के सामने जबेरा थाना क्षेत्र में हुई है एक तेज रफ्तार चावल से भरा ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। इस पिकअप में धार्मिक यात्रा पर जा रहे लोग, जिनमें महिलाएँ, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे, सवार थे । लगभग 14 से अधिक श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं, कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर के बाद पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को 108 एंबुलेंस और स्थानीय मदद से इलाज के लिए लेकर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है । प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को मुख्य कारण माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन गोसलपुर (जबलपुर) से प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बांदकपुर दर्शन के लिए रवाना हुआ था। वाहन में करीब दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु सवार थे। फाल्को नाला मंदिर के सामने पिकअप पहले से सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से टकरा गई थी। उसी दौरान दमोह की ओर से आ रहा चावल से लदा ट्रक तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पिकअप से जा भिड़ा, जिससे हादसा और भी गंभीर हो गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post