Damoh : पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है, उक्त निर्देशों के पालन में दिनांक 26.09.25 को थाना बटियागढ़ में मुखबिर की सूचना पर एक पिकअप से 40 पेटी अवैध शराब जप्त की गई थी जिस पर थाना बटियागढ़ में अपराध क्र. 314/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया था । जिसमें फरार आरोपी शिवम उर्फ शिवप्रताप सिंह परमार पिता राम सिंह परमार उम्र 28 साल निवासी ग्राम जगारा थाना बाजना जिला छतरपुर (म.प्र.) को दिनांक 15.03.2026 को छतरपुर से चौकी प्रभारी फुटेरा आनंद कुमार एवं स्टाप द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण में पर्व में 02 आरोपियों वीरेन्द्र सींग लोधी निवासी ग्राम शेखपुर थाना बिनायका एवं रामराज उर्फ रम्मू दांगी (ठाकुर) निवासी गोरा थाना बहेरिया जिला सागर (म.प्र.) की गिरफ्तारी हो चुकी है। जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है।
गिरफ्तार आरोपी - शिवम उर्फ शिवप्रताप सिंह परमार पिता राम सिंह परमार उम्र 28 साल निवासी ग्राम जगारा थाना बाजना जिला छतरपुर (म.प्र.)
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी सउनि आनंद कुमार, प्र.आर. 802 विपेश चौबे, आर. 257 राज राजपूत, सायबर सेल दमोह
