TN Bharat News

Damoh : देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हथना में हुये अंधी हत्या का खुलासा

Damoh/ दिनाँक 04.03.2026 को होली के त्यौहार को रात्रि करीब 18:30 से 09:00 बजे के मध्य ग्राम हथना लाल टोरिया बालाकोट रोड के पास मृतक चंदू रैकवार पिता मलखान रैकवार की अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कारित करने की सूचना मृतक के भाई मोहन रैकवार द्वारा दी गई थी जिसपर थाना दमोह देहात में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

प्रकरण अंधी हत्या का गम्भीर मामला होने से पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी पर 10000/- रूपये का इनाम घोषित किया गया था तथा प्रकरण को त्वरित संज्ञान में लेकर तत्काल थाना स्तर पर नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, अति पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक दमोह नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गम्भीरता से लगातार विवेचना व अज्ञात आरोपी की तलाश की गई। मामले की विवेचना के दौरान घटना दिनाँक समय घटना स्थल पर कुछ व्यक्तियो के द्वारा होली का त्यौहार मनाने लोगो के कपडे फाडने की बात संज्ञान में आने पर घटना स्थल की ओर जाने वाले सभी रास्तो में लगे सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये गये, एवं संदेहियों से पूछताछ, सायवर सेल एवं मुखबिर तंत्र की मदद से अज्ञात आरोपियो तक पहुँचने में सफलता प्राप्त हुई है। अभी प्रकरण में 05 आरोपियो की गिरफ्तारी की जा चुकी है तथा एक विधिविरूद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

गिरफ्तार नाम आरोपीयान-
1. शिवम पिता हरीराम विश्कर्मा उम्र 21 निवासी पालीटेकनिक कॉलेज के पीछे
2. पप्पू आदिवासी पिता कोमल आदिवासी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम एरोरा
3. अरविन्द्र चढार पिता करन चढार उम्र 24 साल निवासी जबलपुर
4. अभय शुक्ला पिता केशव प्रसाद शुक्ला उम्र 20 साल निवासी जबलपुर नाका
5. लकी यादव पिता स्व. नंदन यादव उम्र 22 साल निवासी एरोरा

सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी निरीक्षक अमित गौतम थाना प्रभारी दमोह देहात, उनि रोहित द्विवेदी, उनि प्रियंका पटैल, सउनि अक्षेन्द्र नाथ, प्र.आर. सचिन, प्रआर. डेलन, प्र. आर. अलोक, प्र.आर.. भानूत्र प्र.आर अजय पटैल, आर. विमल, आर, रूपेश, आर. आर.के. आरक्षक गौरव आर. अजय आर. प्रताप, आर. यशवंत थाना दमोह देहात प्र.आर. राकेश अठया, प्र.आर. सौरभ टंडन, आर. मयंक आर. रोहित,, सायवर सेल दमोह एवं थाना दमोह देहात के अन्य स्टाप की विशेष भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post