TN Bharat News

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत 11 मई 2026 को “हरिद्वार-ऋषिकेश एवं 17 मई 2026 को ट्रेन “वैष्‍णोदेवी-अमृतसर” तीर्थ यात्रा पर जाना प्रस्तावित

 

        दमोह/ कलेक्टर प्रताप नारायाण यादव ने बताया मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत 11 मई 2026 को “हरिद्वार-ऋषिकेश एवं 17 मई 2026 को ट्रेन “वैष्‍णोदेवी-अमृतसर” तीर्थ यात्रा पर जाना प्रस्तावित हैं। जो आवेदक (म.प्र. के वरिष्ठजन जिनकी आयु 60 वर्ष या अधिक आयु के व्यक्ति, महिलाओं के मामले में 02 वर्ष की छूट, जो आयकर दाता नहीं है) जो तीर्थ यात्रा के लिए जाना चाहते हैं, वे आवेदक अपने आवेदन पत्र अपने निकटतम स्थानीय निकाय (नगर पालिका/नगर परिषद/जनपद कार्यालय में हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा हेतु 03 मई 2026 तक एवं वैष्‍णोदेवी-अमृतसर” तीर्थ यात्रा हेतु 07 मई 2026 तक आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन जमा कर सकते हैं।

            कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने तीर्थ यात्रियों से आग्रह करते हुए कहा मौसम के अनुरूप वस्त्र, व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री यथा चादर, तौलिया, साबुन, कंघा, आवश्यक दवाईयां, दाढी बनाने का सामान, आदि साथ में रखा जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post