TN Bharat News

कलेक्टर श्री यादव ने निरीक्षण के दौरान चार गौशालाओं का लिया जायजा, खामियों ओर खराब संचालन पर कार्रवाई के निर्देश

          

          दमोह/  कलेक्टर प्रताप नारायण यादव आज सुबह 6 बजे से गौशालाओं का जायजा लेने आकस्मिक रूप से निकले। इस दौरान उन्होंने जिले की चार गौशालाओं का आकस्मिक रूप से जायजा लिया। इस  दौरान सबसे खास बात यह रही कि उनके साथ किसी भी विभाग के अधिकारी उनके साथ नहीं थे।  औचक तौर से गौशालाओं में पहुंचकर जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने गौशाला संचालकों, वहां संलग्न कर्मचारियों से चर्चा की और गौ सेवा के बेहतर से बेहतर तरीके से अंजाम देने के लिए कहा। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा इस कार्य में किसी तरह की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
         जिले के नवागत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संचालन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि गौशालाएं सिर्फ गौ माताओं को रखने का स्थान नहीं हैं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, सद्भाव, जिम्मेदारी और आस्था का प्रतीक हैं। उन्होंने नागरिकों से इनके संरक्षण में सहयोग की अपील की।

       कलेक्टर श्री यादव ने कहा, केवल गौशाला बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि वहां चारा, पानी, छाया और समय पर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है।

मारुताल गौशाला का संचालन सराहनीय

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा, निरीक्षण के दौरान मारुताल गौशाला का संचालन उत्कृष्ट पाया गया। यहां कार्यरत लोगों की प्रतिबद्धता और पशुओं की स्थिति संतोषजनक रही।
उन्होंने कहा गौशालाओं में अव्यवस्थाएं पाई गईं, वहीं एक स्थान पर ताला लगा मिला। इस पर सीईओ जिला पंचायत को संबंधित समूहों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
            कलेक्टर श्री यादव ने कहा, जहां कमियां पाई गईं, वहां सुधार के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर निरीक्षण जारी रहेगा और लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
      कलेक्टर श्री यादव ने ग्रामवासियों, नगरवासियों और गौशाला संचालकों से अपील की कि वे इसे अपनी जिम्मेदारी मानते हुए पूरी निष्ठा से गौ सेवा करें और केवल औपचारिकता के लिए संचालन न करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post