TN Bharat News

सुभाष कॉलोनी में जलभराव समस्या से मिलेंगी निजात, 5 करोड़ 43 लाख की राशि से होगा नाला निर्माण

दमोह/ विगत दिनों दमोह विधायक जयंत मलैया ने स्थल निरीक्षण कर सुभाष कॉलोनी क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से बनी जलभराव की गंभीर समस्या के स्थायी निराकरण के लिए पहल की है।
 
मुख्य नगरपालिका अधिकारी दमोह द्वारा नाले के चौड़ीकरण हेतु तैयार 5 करोड़ 43 लाख रुपये के प्राक्कलन की स्वीकृति के लिए दमोह विधायक ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से दूरभाष पर चर्चा कर राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया तथा पत्राचार भी किया।
 
मंत्री द्वारा राशि शीघ्र स्वीकृत करने का आश्वासन दिए जाने से क्षेत्रवासियों में राहत की उम्मीद जगी है। नाले के चौड़ीकरण से सुभाष कॉलोनी क्षेत्र में बरसात के समय होने वाली जलभराव की समस्या से जल्द ही निजात मिलेंगी

 

Post a Comment

Previous Post Next Post