TN Bharat News

दमोह पुलिस द्वारा "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

          दमोह/ दमोह पुलिस अधीक्षक आनंद कालदगि (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु "SAFE CLICK 2.0" अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के अंतर्गत 25 जून 2026 को विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विद्यालयों, ग्राम पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थलों पर उपस्थित विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी, साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराध तथा डिजिटल सुरक्षा उपायों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल की जानकारी देकर किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया गया ।
अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हजारों नागरिकों तक जागरूकता संदेश पहुंचाए गए। आमजन से अपील की गई कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी एवं बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें तथा साइबर अपराध से संबंधित किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
दमोह पुलिस द्वारा नागरिकों की सुरक्षा एवं साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। 


1.    थाना कोतवाली, दमोह
दिनांक 25.06.2026 को श्री आनंद कलादगि (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक दमोह एवं श्री सुजीत सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली दमोह से मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक दमोह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह, नगर पुलिस अधीक्षक दमोह, साइबर सेल दमोह, थाना कोतवाली, पुलिस लाइन एवं जिला पुलिस बल दमोह के साथ मोटर साइकिल रैली साइबर जागरूकता अभियान SAFE CLICK-2.0 2026 का प्रचार-प्रसार करते हुए दमोह शहर के मुख्य चौराहों, गढ़ी मोहल्ला, पठानी मोहल्ला, बैंक चौराहा, बस स्टैंड आदि स्थानों से निकाली गई

2.    थाना पथरिया

"सेफ क्लिक 2.0" साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना पथरिया में महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय में मध्य प्रदेश पुलिस के "सेफ क्लिक 2.0" साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों एवं विद्यालय स्टाफ ने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की जानकारी दी। स्कूल के बच्चों से रंगोली का आयोजन करवाकर साइबर जागरूकता अभियान SAFE CLICK-2.0 2026 का प्रचार-प्रसार किया गया।

3.    थाना बटियागढ़
"सेफ क्लिक 2.0" साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना बटियागढ़ चौकी फतेहपुर कला में चौकी परिसर में ग्राम के नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की जानकारी दी गई। साइबर जागरूकता अभियान SAFE CLICK-2.0  2026 का प्रचार-प्रसार किया गया।

4.    थाना हटा
थाना प्रभारी हटा द्वारा में आकाश डांस एकेडमी की छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित इन्टरनेट उपयोग की जानकारी दी एवं सायबर जागरूकता अभियान SAFE CLICK-2.0  2026 का प्रचार-प्रसार किया गया ।

5.    थाना तेजगढ़

              थाना प्रभारी तेजगढ़ द्वारा ग्राम परासही में ग्रामीण जनों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने हेतु समझाइश दी गई। साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की जानकारी दी एवं साइबर जागरूकता अभियान SAFE CLICK-2.0 2026 का प्रचार-प्रसार किया गया।


              SAFE CLICK 2.0 अभियान के अंतर्गत विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। दमोह पुलिस द्वारा आमजन को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने तथा साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत करने हेतु प्रेरित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post