TN Bharat News

जनसुनवाई में 04 जिला अधिकारियों के समय पर उपस्थित ना होने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी


             दमोह/  कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने 04 अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए दी गई समयावधि में जबाव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। पत्र में कहा गया हैं समय पर जबाव न देने पर एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेवार होंगे।

            ज्ञात हो कि प्रत्येक मगंलवार को कलेक्टर कार्यालय में भू-तल पर स्थित कक्ष क्रमांक-10 में जिला स्तरीय जनसुनवाई प्रात: 11 बजे से आयोजित की जाती हैं, जिसमें जिला मुख्यालय के विभिन्न विभागों के सबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को जनसुनवाई कक्ष में नियत समय पर उपस्थित होने हेतु निर्देश जारी किये गये है। तदोंपरात 04 जिला अधिकारी आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में निर्धारित समय पर उपस्थित ना होने के आरोप पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं।

            जारी पत्र में कहा गया कि उनके द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गम्भीरता नहीं बरती जा रही हैं। साथ ही की जा रही लापरवाही व वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के प्रति अवहेलना मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लघंन हैं। क्यों न आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाये।

            उक्त सबंध में अपना उत्तर 03 दिवस के भीतर समक्ष में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें अन्यथा कि दशा में आपके विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी।

इन अधिकारियों को जारी हुए कारण बताओ सूचना पत्र
            मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दमोह डाँ राजेश अठ्या, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कार्यपालन यंत्री दमोह अशोक मुकाती, जल निगम मर्यादित दमोह महाप्रबंधक गौरव सराफ एवं जल संसाधन विभाग कार्यपालन यंत्री रविदीप वेन को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post