TN Bharat News

शराब दुकानों में अनियमितताए पाए जाने के आरोप में कलेक्टर श्री यादव ने की बड़ी कार्यवाही

           दमोह/ जिले में अवैध शराब बिक्री तथा मदिरा दुकानों के संचालन में अनियमितताओं की लगातार मिल रही शिकायतों, ज्ञापनों और सूचनाओं के आधार पर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने सख्त कार्रवाई करते हुए गंभीर अनियमितता पाये जाने के आरोप पर 06 मदिरा दुकानों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। इसके साथ ही पांच अन्य दुकानों पर सामान्य अनियमितताएं पाई गई उन पर कुल 7,11,906 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।

 

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा गांव-गांव में अवैध शराब बिक्री से युवा पीढ़ी पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मदिरा दुकानों की जांच कराई गई। जांच में कई दुकानों में गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है, उन्होने कहा जिन छह मदिरा दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, उनमें हटा-सी, नरसिंहगढ़, तेंदूखेड़ा-ए, गुबरा-ए, जबेरा-ए और पथरिया-ए की मदिरा दुकानें शामिल हैं, इसके अतिरिक्त जिन पांच दुकानों में सामान्य अनियमितताएं पाई गईं, उन पर कुल 7,11,906 का अर्थदंड लगाया गया है। इनमें कांटी, जबेरा-ए, जबेरा-बी, गुबरा-ए तथा नरसिंहगढ़ की मदिरा दुकानें शामिल हैं।

 

            उन्होने कहा संबंधित दुकानों को सील करने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है और सभी दुकानों को नियमानुसार सील किया जा रहा है। उन्होंने सभी लाइसेंसधारियों से शासन के निर्धारित नियमों एवं शर्तों का कड़ाई से पालन करने तथा मदिरा दुकानों का संचालन केवल निर्धारित स्थान पर ही किया जाए। नियमों के उल्लंघन पर भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post