दमोह : जुलाई 2024 से नए कानून और न्याय संहिता को लागू कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के मार्गदर्शन में आज जिले के विभिन्न पुलिस थानों में पुलिस ने आमजनों के साथ जनसंवाद कर नए कानूनों की जानकारी दी, साथ ही स्कुलो में विद्यार्थियों के बीच पंहुचकर कानूनी जानकारियां दी।
इसी क्रम में हटा अनुविभाग के मड़ियादो पुलिस थाना में थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे ने जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों के साथ बैठकर सभी को नए नियमो और प्रक्रियाओ से अवगत कराया और सभी को जागरूक कर जानकारी देने की अपील, साथ ही स्कूल में सम्वाद किया।
रजपुरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर ने नए कानूनों और प्रक्रिया में संशोधन के बाद रजपुरा थाना में लोगो से संबाद कर कानूनों के संबंध में आवश्यक जानकारियां दी। नए कानूनो से अवगत कराया साथ ही हायर सेकेंडरी स्कूल रजपुरा, बरी और सादपुर के स्कूलो में विद्यार्थियों को कानूनी प्रक्रिया, महिला हेल्पलाइन सेवाओ सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की।
इसी प्रकार गैसाबाद थाना में थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और लोगो की उपस्थिति में सभी को नए कानून और न्याय प्रणाली से अवगत कराया। लोगो को समझाइस दी कि अब नए कानूनों के प्रावधानों के तहत फरियादी सोशल मीडिया के माध्यम से भी पुलिस से जुड़ जायेगा, मेल, व्हाट्सप्प आदि पर प्राथमिकी रिपोर्ट, सूचना आदि का लाभ मिल सकेगा।
---000---
तीन नये अधिनियमित कानूनों पर पर प्रकाश डालने हेतु
जिला जेल में कार्यक्रम संपन्न
दमोह : जिला जेल दमोह के परिसर मे आज 01 जुलाई 2024 से लागू होने वाले तीन नये अधिनियमित कानून अर्थात भारतिय न्याय संहिता , भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के महत्वपूर्ण बिन्दूओं, प्रावधानों एवं संशोधन पर प्रकाश डालने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य जन सामान्य को नये कानून एवं कानून संशोधन की जानकारी प्रदान करना था, ताकि अपराध को कम किया जा सके।
कार्यक्रम में मुकेश पाण्डेय, पंकज खरे, कपील सोनी, इरफान उसमानी, सी.पी. चक्रवर्ती, अर्पित पाण्डेय, सुनिल विद्यार्थी आदि अधिवक्तागणो ने नवीन कानून के संबंध में अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम में अधिवक्तागणों एवे आमजनों के साथसाथ जेल अधीक्षक सी.एल. प्रजापति, जेल शिक्षक ऋशिकांत शुक्ला एवं अन्य जेल स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में जेल अधीक्षक श्री प्रजापति ने आभार व्यक्त किया।
---000---