दमोह/ भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के मान से निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के दौरान जिन प्रकरणों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के द्वारा मतदाताओं को नोटिस जारी किये जा रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने आम नागरिकों से कहा है संबंधित मतदाताओं को पात्रता के लिए निर्धारित दस्तावेज जमा करने होगें। इनमें पिछले एसआईआर की मैंपिंग भी सम्मिलित हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कोचर ने कहा आयोग द्वारा बिन्दुओं पर ध्यानाकर्षित किया गया हैं यथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की जांच के लिये दस्तावेज बी.एल.ओ. एप्प के माध्यम से अपलोड किये जायेंगे। ऐसे मतदाताओं द्वारा जमा किए गए दस्तावेजो का सत्यापन संबंधित जारी करने वाले अधिकारियों से जिला निर्वाचन अधिकारियों के माध्यम से ई.सी.आई.नेट में दस्तावेज प्राप्त होने की तिथि से 5 दिनों के भीतर करवाया जाये। यदि दस्तावेज राज्य के भीतर लेकिन किसी अन्य जिले में किसी प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया हैं, जो जिला निर्वाचन अधिकारी ई.सी.आई. नेट के माध्यम से दस्तावेज को, संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी को भेंजेंगें, जो इसका सत्यापन करवायेंगें और मूल डीईओ को वापस भेंजेंगे। यदि कोई मतदाता राज्य के बाहर के किसी प्राधिकारी द्वारा जारी किया दस्तावेज जमा करता हैं, तो जिला निर्वाचन अधिकारी ऐसे मामलों को सीईओ भोपाल के माध्यम से संबंधित राज्य के सीईओ को तत्काल सत्यापन के अनुरोध करते हुए भेजेंगे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कोचर ने आयोग द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार नोटिस सुनवाई में आवश्यक दस्तावेजों की सूची एवं सत्यापन के लिये जिले के विभागवार संबंधित अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया हैं। उन्होंने किसी केंद्रीय / राज्य सरकार / सार्वजनिक उपक्रम द्वारा नियमित कर्मचारी / पेंशनर को जारी पहचान पत्र / पेंशन भुगतान आदेश के सत्यापन हेतु श्रेणिक बड़कुल, जिला पेंशन ऑफिस दमोह, भारत में किसी सरकारी / स्थानीय निकाय / बैंक / डाकघर /एलआईसी / सार्वजनिक उपक्रम द्वारा 01 जुलाई 1987 से पूर्व जारी कोई पहचान पत्र / प्रमाण-पत्र / दस्तावेज़ संबंधित संस्था कार्यालय जिला लीड बैंक प्रबंधक हेमंत कुमार, जिला हेड पोस्ट ऑफिसर शैलेन्द्र प्रजापति, जिला एल.आई.सी. कार्यालय पंकज पुनासे, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र जिला सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती अलका दास, पासपोर्ट के लिये पासपोर्ट ऑफिस डाकघर बृजेश बंशकार, किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय द्वारा जारी मैट्रिक/शैक्षणिक प्रमाण-पत्र डी.पी.सी मुकेश द्विवेदी, जिला शिक्षा अधिकारी एस. के. नेमा, प्राचार्य पी.जी. कालेज दमोह डॉ. आलोक जैन, सक्षम राज्य प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण-पत्र अनुविभागीय अधिकारी राजस्व 54 पथरिया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व 55 दमोह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व 56 जबेरा,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व 57 हटा को विभागवार नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
उन्होंने वन अधिकार प्रमाण-पत्र अनुविभागीय अधिकारी राजस्व 54 पथरिया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व 55 दमोह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व 56 जबेरा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व 57 हटा, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी ओबीसी एससी/एसटी या अन्य जाति प्रमाण-पत्र अनुविभागीय अधिकारी राजस्व 54 पथरिया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व 55 दमोह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व 56 जबेरा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व 57 हटा एवं सरकार द्वारा जारी भूमि / मकान आवंटन प्रमाण-पत्र अनुविभागीय अधिकारी राजस्व 54 पथरिया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व 55 दमोह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व 56 जबेरा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व 57 हटा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
आधार के लिए आयोग द्वारा जारी निर्देश लागू होंगे। जिला ई गवर्नेस कार्यालय दमोह महेश अग्रवाल तथा 01 जुलाई 2025 के सन्दर्भ में बिहार के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की निर्वाचक नामावली का सार निर्वाचन पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन कार्यालय दमोह संजय कुमार अहिरवाल नोडल अधिकारी होंगे।
